घाटमपुर: पारिवारिक विवाद में बहू ने सास पर मासूम को सीढ़ियों से धक्का देने का लगाया आरोप
कस्बे में लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़िता ने घाटमपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी दो वर्षीय पुत्री वेरा छत पर थी। इसी दौरान उसकी सास ज्वाला देवी वहां पहुंचीं और बच्ची को धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे गिर गई। हादसे में मासूम की आंख में गंभीर चोट आई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है