मधेपुरा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत; मुआवजे को लेकर सड़क जाम
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो में रविवार शाम सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से जा रहे छोटेलाल कुमार को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, छोटेलाल कुमार रविवार शाम करीब सात बजे साइकिल से आटा पिसवाने के लिए मुरहो जा रहे थे। इसी दौरान एचपी गैस एजेंसी के पास नदी की ओर से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
Bihar, India | Aug 18, 2026