हरदोई: रारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत, पिता ने तंत्र-मंत्र से विरोधियों पर मारने का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 हरियांवा थाना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 12 साल की बालिका की मौत हो गई।मृतका के पिता ने अपने विरोधियों पर तंत्र-मंत्र से मार देने का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।संदिग्ध परिस्थितियों में 12 साल की बालिका की मौत पर तंत्र-मंत्र से मार देने के सनसनीखेज घटना हरियावा थाना इलाके के रारा गांव की है।