हरदोई: हरदोई में सड़क पर चलती पिकअप आग की गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन रोड पर सड़क पर मंगलवार की देर रात एक चलती पिकअप में अचानक आग लग गई पिकअप चालक में किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पिकअप में आग लगने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।