हरदोई: टडियावां पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश भैंस चोर गिरोह के सदस्य हैं
Hardoi, Hardoi | Dec 3, 2025 टड़ियावां पुलिस अहरौरी पुल पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वैगनआर कार गोपामऊ की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का इशारा किया गया तो कार चालक द्वारा कार को नही रोका गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ग्राम शंकरपुर के निकट घेराबंदी करके रोकने का प्रयास किया या अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर किया गया।