नगर नौसा: राजकीय डिग्री कॉलेज, लोदीपुर कबाब का उद्घाटन विधायक हरि नारायण सिंह ने किया
हरनौत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नगरनौसा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज, लोदीपुर,का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री, बिहार सरकार, सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति–सह विधायक हरनौत आदरणीय श्री हरिनारायण सिंह जी ने फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया