दादरी: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया महा अभियान, 5293 वाहन चालकों के काटे चालान यातायात नियमों के उल्लंघन पर
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मंगलवार को यातायात विभाग ने जनपद में महा अभियान का आयोजन किया इस दौरान डीसीपी (यातायात) लखन सिंह यादव मौके पर मौजूद रहे। महा अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5293 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।