दादरी: सेक्टर-29 के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर-29 के समीप मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़ गई। भीषण दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ।