दादरी: सेक्टर-53 के समीप फ्लाईओवर पर दो तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार टक्कर, एक बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से गिरकर घायल हुआ
नोएडा की सेक्टर-53 के समीप फ्लाईओवर पर मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार बाइकों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।