दादरी: दादरी क्षेत्र में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, बकाया के चलते काटे गए विद्युत कनेक्शन
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मंगलवार को मुख्य अभियंता हरीश बंसल के नेतृत्व में विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाया इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। विशेष अभियान के तहत दादरी क्षेत्र में लाखों रुपए का विद्युत बिल बकाया होने के चलते बिजली के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।