Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
newshimachalweb
कल रात 12 बजे से थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिये एचआरटीसी चालक यूनियन परिचालक यूनियन की सरकार के साथ बैठक बेनतीजा रही।
Shimla Urban, Shimla
| Jun 23, 2026
MORE NEWS
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर सुने क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू
Shimla Urban, Shimla | Jun 23, 2026
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ से ओलंपिक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सीटीओ मार्ग से होते हुए इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में संपन्न हुई। इस मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्गों में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल भी शिक्षा का एक स्वरूप है। जिस प्रकार विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उसी प्रकार खिलाड़ियों को भी खेलों में उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रयास निरन्तर जारी रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं के हित में बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में सुदृढ़ खेल अवसंरचना विकसित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, हमीरपुर जिले के नादौन में 150 करोड़ रुपये की लागत से खेलों के लिए एक उत्कृष्टता का केन्द्र स्थापित किया जा रहा है, जिसके इस वर्ष अक्तूबर महीने तक पूरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राज्य सरकार के नशा-विरोधी अभियान का सक्रिय समर्थन करने तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का भी आह्वान किया। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये की गई है। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दी गई है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश शांडिल तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.
Shimla Urban, Shimla | Jun 23, 2026
ऑकलैंड पार्किंग उद्घाटन ऑकलैंड स्कूल के विद्यार्थियों में दिखी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह के प्रति दीवानगी। सुक्खू भाई जिंदाबाद-सुक्खू भाई जिंदाबाद के लगाए नारे।
Shimla Urban, Shimla | Jun 23, 2026
आज रिज मैदान शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
Shimla Urban, Shimla | Jun 23, 2026
कल रात 12 बजे से थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिये एचआरटीसी चालक यूनियन परिचालक यूनियन की सरकार के साथ बैठक बेनतीजा रही। - Shimla Urban News