आज रिज मैदान शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।