दतिया नगर: भांडेर रोड: नई जेल के पास शासकीय जमीन पर कब्जा, प्रशासन सख्त, नोटिस जारी, जल्द होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
भांडेर रोड स्थित नई जेल के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। शुक्रवार दोपहर 02 वजे तहसीलदार बृजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि करीब 13 बीघा सरकारी जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर उसे बेचा जा रहा है। इस संबंध में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी