Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
No video available

सरकारी स्कूल की छुपी हुई प्रतिभा..♥️ देशभक्ति गीत.. बक्सर की बेटी शिवानी के द्वारा। #Buxar_Calling - #बक्सर-कॉलिंग

13k views | Buxar, Buxar | Feb 3, 2021

MORE NEWS

भारत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए बक्सर में कैंडल मार्च 
बक्सर खबर। सर्व समाज के बैनर तले रविवार की शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने कहा, इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

भारत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए बक्सर में कैंडल मार्च बक्सर खबर। सर्व समाज के बैनर तले रविवार की शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने कहा, इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

Buxar, Buxar | Jun 29, 2026

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 29 जून 2026
बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 29 जून 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

Buxar, Buxar | Jun 29, 2026

भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सैनिक संघ के सदस्य

भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सैनिक संघ के सदस्य

Buxar, Buxar | Jun 29, 2026

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश शुरु, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है 2 जुलाई तक बारिश और ठनका गिरने का यलो अलर्ट ..

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश शुरु, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है 2 जुलाई तक बारिश और ठनका गिरने का यलो अलर्ट ..

Buxar, Buxar | Jun 29, 2026

आरओबी बंद, स्कूल खुले और शहर थमा, वन-वे व्यवस्था व ट्रकों की पार्किंग से मिल सकती है राहत .. 

- एफसीआई गोदाम जाने वाले ट्रकों की कतार बढ़ा रही परेशानी, बाजार समिति में पार्किंग की उठी मांग
- वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर तत्काल राहत देने का सुझाव, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग और आरओबी बंद होने के बाद बक्सर शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमरा गई. पांडेय पट्टी और नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे. स्कूल खुलने के पहले ही दिन स्कूली वाहन, यात्री बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन लंबे जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई. शहर के भीतर जहां सामान्य दिनों में वाहन जांच अभियान चलता है, वहीं सबसे अधिक जरूरत वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण नजर नहीं आया. हालांकि यातायात उप निरीक्षक इंद्रजीत कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बारी-बारी से दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर जाम छुड़ाने के लिए पसीना बहाते नजर आएं. उन्होंने कहा कि ओवरलोड गिट्टी लदी गाड़ियों के इधर से प्रवेश की वजह से भी हालत नियंत्रण से बाहर हो जा रहे हैं.

अब रोज सामने आएगी जाम की समस्या : स्कूल एसोसिएशन 

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि स्कूलों का संचालन शुरू होने और रेलवे ओवरब्रिज बंद रहने के कारण अब यह समस्या रोज सामने आएगी. उन्होंने प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती तथा संकरी सड़कों के किनारे मिट्टी अथवा ईंट का भराव कर अस्थायी रूप से सड़क चौड़ी करने की मांग की.

बाजार समिति में हो एफसीआई के ट्रकों की पार्किंग 

इधर, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा ने जाम की एक बड़ी वजह एफसीआई गोदाम में जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार को बताया. उनका कहना है कि पहले बनी व्यवस्था के अनुसार इन ट्रकों को बाजार समिति परिसर में खड़ा कराया जाए और वहां से आवश्यकता के अनुसार एक-एक कर एफसीआई गोदाम की ओर भेजा जाए. इससे पांडेय पट्टी रोड पर ट्रकों का दबाव काफी कम होगा.

पांडेय पट्टी और नया बाजार रेलवे क्रॉसिंग रोड में हो वन वे की व्यवस्था 

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शहर में अस्थायी रूप से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए. इसके तहत पांडेय पट्टी की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों को नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग की ओर से निकाला जाए. उनका मानना है कि इस व्यवस्था से आमने-सामने वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से तत्काल राहत मिल सकती है.

शहरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते ट्रकों के संचालन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था जैसे सुझावों पर अमल करता है, तो बक्सर को रोज लगने वाले भीषण जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

आरओबी बंद, स्कूल खुले और शहर थमा, वन-वे व्यवस्था व ट्रकों की पार्किंग से मिल सकती है राहत .. - एफसीआई गोदाम जाने वाले ट्रकों की कतार बढ़ा रही परेशानी, बाजार समिति में पार्किंग की उठी मांग - वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर तत्काल राहत देने का सुझाव, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग और आरओबी बंद होने के बाद बक्सर शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमरा गई. पांडेय पट्टी और नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे. स्कूल खुलने के पहले ही दिन स्कूली वाहन, यात्री बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन लंबे जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई. शहर के भीतर जहां सामान्य दिनों में वाहन जांच अभियान चलता है, वहीं सबसे अधिक जरूरत वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण नजर नहीं आया. हालांकि यातायात उप निरीक्षक इंद्रजीत कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बारी-बारी से दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर जाम छुड़ाने के लिए पसीना बहाते नजर आएं. उन्होंने कहा कि ओवरलोड गिट्टी लदी गाड़ियों के इधर से प्रवेश की वजह से भी हालत नियंत्रण से बाहर हो जा रहे हैं. अब रोज सामने आएगी जाम की समस्या : स्कूल एसोसिएशन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि स्कूलों का संचालन शुरू होने और रेलवे ओवरब्रिज बंद रहने के कारण अब यह समस्या रोज सामने आएगी. उन्होंने प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती तथा संकरी सड़कों के किनारे मिट्टी अथवा ईंट का भराव कर अस्थायी रूप से सड़क चौड़ी करने की मांग की. बाजार समिति में हो एफसीआई के ट्रकों की पार्किंग इधर, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा ने जाम की एक बड़ी वजह एफसीआई गोदाम में जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार को बताया. उनका कहना है कि पहले बनी व्यवस्था के अनुसार इन ट्रकों को बाजार समिति परिसर में खड़ा कराया जाए और वहां से आवश्यकता के अनुसार एक-एक कर एफसीआई गोदाम की ओर भेजा जाए. इससे पांडेय पट्टी रोड पर ट्रकों का दबाव काफी कम होगा. पांडेय पट्टी और नया बाजार रेलवे क्रॉसिंग रोड में हो वन वे की व्यवस्था उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शहर में अस्थायी रूप से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए. इसके तहत पांडेय पट्टी की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों को नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग की ओर से निकाला जाए. उनका मानना है कि इस व्यवस्था से आमने-सामने वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से तत्काल राहत मिल सकती है. शहरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते ट्रकों के संचालन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था जैसे सुझावों पर अमल करता है, तो बक्सर को रोज लगने वाले भीषण जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

Buxar, Buxar | Jun 29, 2026

सरकारी स्कूल की छुपी हुई प्रतिभा..♥️ देशभक्ति गीत.. बक्सर की बेटी शिवानी के द्वारा। #Buxar_Calling - #बक्सर-कॉलिंग - Buxar News