करौली: खान की चौकी के पास चलती इनोवा कार में लगी आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करौली खान की चौकी के पास चलती इनोवा कार में अचानक आग लग गई।गाड़ी के इंजन से चिनगारी निकलने लगी थी। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया।कुछ ही पलों में गाड़ी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।