करौली: खाद्य निरीक्षक टीम ने शहर के बीकानेर स्वीट होम सहित कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के लिए सैंपल, भेजे लैब
करौली त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। करौली शहर के बीकानेर स्वीट होम सहित कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एफएसओ विजय सिंह ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाई की।