करौली: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार की वादा खिलाफी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) संगठन पदाधिकारियों ने 6 अगस्त बुधवार को शाम 5 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आवाज उठाई। बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम करौली जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना को ज्ञापन सौंपा शीघ्र विभिन्न मांगों पर कार्यवाही की मांग की गई