करौली: मामचारी पुलिस ने सट्टे की खाई बाली करते हुए एक शख्स को बिसूरी से किया गिरफ्तार, ₹2100 किए ज़ब्त
मामचारी थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी अबजीत कुमार मीना ने गुरुवार दोपहर 3:00 बताया कि मय टीम द्वारा बिसूरी से आरोपी जसराम पुत्र हरभजन गुर्जर निवासी चूरियाकी थाना मामचारी को फरीदाबाद वाला सट्टे की खाईवाली करने पर गांव बिसूरी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से ₹21000 जब्त किए गए