भरथना: लुधियानी में बीमारी का प्रकोप,किशोर की मौत,डेढ़ माह में पिता पुत्र की मौत,100 से 150 बीमार होने का ग्रामीणों का दावा
महेवा ब्लॉक के लुधियानी गांव में गंदगी और दुर्गंध के बीच बीमारी फैलने से ग्रामीणों में दहशत है। 15 वर्षीय किशोर विशाल पुत्र स्व० मनोज कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, डेढ़ माह के भीतर बीमारी से पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। गांव में 100 से 150 लोगों के बीमार होने का आरोप है।