रूड़की: रहमतपुर गांव निवासी ठेकेदार से ₹500000 की रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को कंस्ट्रक्शन से जुड़ी एक कंपनी के ठेकेदार इम्तियाजुल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी हाईवे पर मिटटी भराई का कार्य कर रही है। आरोप है कि वसीम कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। आरोप है कि वसीम ने पहले भी 50000 की रकम हड़प ली थी। साथ ही ब्लैकमेल करते हुए ₹500000 की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।