रूड़की: गणेशपुर में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पति-पत्नी हुए घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। जिसके चलते अमन बत्रा और नमन बत्रा ने अपने तीसरे भाई विपुल बत्रा और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की है। इस मारपीट में विपुल बत्रा और उनकी पत्नी घायल हो गए है। इस विवाद का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मारपीट होती दिखाई दे रही है।