रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र जैन पहलवान नाम के वारंटी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद इरशाद चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा मोहम्मद इरशाद की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मोहम्मद इरशाद को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।