अब खाकी भी बैठी धरने पर!
छतरपुर में कोटवारों का आर-पार का ऐलान!
जो कोटवार गांवों में शासन की योजनाओं और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हैं, आज वही अपने हक और सम्मान के लिए वर्दी पहनकर सड़क पर उतर आए हैं।
मध्य प्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने छतरपुर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन करीब 7 दिन चलेगा, इसके बाद भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
कोटवारों की मांग है—38 हजार कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा मिले, सेवा भूमि का अधिकार वापस मिले और मानदेय में घोषित वृद्धि का लाभ दिया जाए।
सवाल सीधा है—गांव-गांव में सरकार का काम करने वाले कोटवारों को उनका हक देने में सरकार को परेशानी क्यों है?
जो सालों से शासन की व्यवस्था संभाल रहे हैं, आज उन्हें अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है।
अब देखना होगा—सरकार कोटवारों की आवाज सुनेगी या खाकी का यह आंदोलन भोपाल में और तेज होगा!
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur BJP Madhya Pradesh Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार Amit Bhatnagar