मड़ावरा: मड़ावरा में देवा गार्डन के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक घायल हुआ
मड़ावरा में सोमवार की रात्रि करीब 8बजे देवा गार्डन के पास एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई।जिससे बाइक चालक घायल हो गया।इसके बाद घायल बाइक चालक को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।घायल बाइक चालक मानिकपुर गांव का रहने बाला बताया गया है।