डोमचांच: डोमचांच के नवलशाही थाना क्षेत्र से एक महिला लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन
डोमचांच के नवलशाही थाना के धुमाडीह गांव से एक 30 वर्षीय महिला लापता हो गई है। इस संबंध में महिला के पति जितेन्द्र दास ने नवलशाही थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। जिलतेंद्र दास ने शनिवार को 1 बजे बताया कि 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे उसकी पत्नी गुड़िया देवी उम्र 30 वर्ष घर में अपने बच्चों को छोड़कर शौच के लिए बाहर निकली थी।