कोंडागांव: छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ कोंडागांव की समस्याओं के निराकरण को लेकर ओल्ड रेस्ट हाउस में हुई बैठक
सोमवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ओल्ड रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ शासकीय लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव के द्वारा कर्मचारी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कोंडागांव लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यभारित गैंग श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया है।