सामरी कुसमी: कलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा, जनचौपाल बनी समाधान का माध्यम
कुसमी सामरी सोमवार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत जिगनियां के आश्रित ग्राम सुपढाका में कलेक्टर के द्वारा आयोजित पहाड़ी कोरवा जनजाति चौपाल एक दिव्यांग हितग्राही के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। सुपढाका निवासी मंगरू राम, जो 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं,