फूलिया कलां: देवरिया स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता: पुलिस ने बताया- एक क्लिक से हो सकता है नुकसान, विद्यार्थियों को सतर्क रहने की दी सलाह
साइबर अपराधों को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस थाना फूलियाकलां से एएसआई कैलाश नाथ, अमित पारीक सहित टीम ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और समझाया गया कि किस प्रकार छोटी सी लापरवाही उन्हें आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुंच सकता हैं।