*शहीद भगत सिंह मैदान के बगल में पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व प्रत्याशी लव सिंह ने मगही में दिए भावुक भाषण।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*बारुण औरंगाबाद 18.10.2026*
नगर पंचायत बारुण अंतर्गत नागेश्वरपुर स्थित श्री श्री माँ काली मंदिर की पूजा समिति द्वारा शहीद भगत सिंह खेल मैदान के बगल में पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* के रूप में *नबीनगर-बारुण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री लव सिंह जी* पहुंचे। उन्होंने मगही भाषा में भावुक भाषण दिया। उनके संबोधन के बाद जनता में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। लव सिंह ने कहा, “ *हम बारुण के आजीवन कर्जदार रहब। जब तक शरीर में प्राण हे, तब तक बारुण के कर्जदार रहब। बारुण के प्रत्येक बूथ से हमरा वोट मिलल हे। चाहे एक ही वोट काहे न मिलल हो, लेकिन सब बूथ से मिलल हे।”*
पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष राजू कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष चंदन सोनी, सचिव धनंजय शर्मा, उपसचिव रंजन कुमार किंशु, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार और उप कोषाध्यक्ष निकी चंद्रवंशी मौजूद रहे।।
इस मौके पर वार्ड पार्षद 10 सुरेंद्र यादव, शिक्षक राजेश चौधरी, धनजी (एसबीआई), कामता यादव (पवन मेडिकल), अमित कुमार, सनोज, रंजीत, गोलू, मनु, सिकेंद्र, अविनाश, जीतेन्द्र सहित अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ माँ काली मंदिर से जुड़े धार्मिक और सामुदायिक भाव को बढ़ावा मिला। स्थानीय लोगों ने इसे बारुण क्षेत्र में पहली बार आयोजित ऐसे कार्यक्रम के रूप में सराहा।।