बरेली: बरेली वार्ड 8 में हैंडपंप सुधार अभियान, नगर परिषद की पहल से लोगों को मिली राहत
नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी के निर्देश पर नगर में जनहित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हैंडपंप सुधार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 8 स्थित नहर के पास खराब पड़े हैंडपंप को नगर परिषद की टीम द्वारा सुधार दिया गया। लंबे समय से खराब हैंडपंप के कारण स्थानीय नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।