ऊन: गढ़ीपुख्ता निवासी युवक को पहले फोन पर दी गाली, फिर रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला, मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | May 18, 2026 गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला पीरजादगान निवासी आजम नाम के युवक का आरोप है कि मोहल्ले के ही नवाज नाम के व्यक्ति ने उसे फोन करते हुए गाली—गलौच की थी। आरोप है कि इसके बाद नवाज ने अपने साथी नौशाद और अयान के साथ मिलकर उसे रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला किया। सोमवार की दोपहर 2 बजे गढ़ीपुख्ता पुलिस ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।