जमुई: जेंडर परिवर्तन कर नैंसी ने शिक्षिका राखी संग शादी रचाई, वर्षों से दोनों ममेरी बहन के बीच चल रहा था प्रेम, वीडियो वायरल
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 लक्ष्मीपुर इलाके में दो ममेरी बहनों के बीच वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध के बाद जेंडर बदल कर एक अनोखी शादी करने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शादी के बाद परिवार वालों द्वारा रश्म अदा करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सोमवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है। इस अनोखी शादी और वायरल वीडियो को देख लोग दंग हैं।