भदोही: भदोही सीएचसी के बीएसएल लैब में आग, कोविड जांच की मशीनें जलकर हुईं राख
भदोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग बीएसएल लैब में फैल गई, जिससे कोविड जांच की मशीनें, बैटरी, इनवर्टर और एसी समेत अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य वार्डों तक नहीं फैल पाई।