रामगढ़ चौक: जुगाड़ से पिकअप को बनाया डबल डेकर, डीटीओ ने काटा चालान।नावाडीह के समीप हुआ विशेष वाहन जांच
लखीसराय में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार 2 बजे नावाडीह के समीप एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मुकुल पंकज मणि तथा MVI के संयुक्त नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की गई।