कोंडागांव: सिदावंड में सड़क निर्माण के दौरान वाहन चालक की लापरवाही से गैंगमेन की हुई मौत, जल्द होगी गिरफ्तारी : SDOP रूपेश कुमार
कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिदावंड में सड़क निर्माण के दौरान वाहन चालक की लापरवाही से पीडब्ल्यूडी विभाग के एक गैंगमैन की मौत हो गई है। कोंडागांव एसडीओपी रूपेश कुमार ने 9 मई को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है जिसकी लगातार खोज जारी है वहीं आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।