कोंडागांव: केशकाल के व्यवहार न्यायालय व नारायणपुर के आवासीय परिसर भवन का वर्चुअल माध्यम से हुआ लोकार्पण
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व संजय कुमार जायसवाल के द्वारा 9 मई को वर्चुअली माध्यम से जिले के केशकाल में नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का एवं नारायणपुर जिले में नवनिर्मित कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान कोंडागांव जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप,DM कुणाल दुदावत,SP Y अक्षय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।