डिंडौरी: समनापुर से डिंडौरी जा रही अवैध शराब की खेप ग्रामीणों ने पकड़ी, वीडियो वायरल
समनापुर से डिंडौरी के लिए एक युवक के द्वारा बिना नंबर प्लेट के स्कूटी से अवैध शराब की खेप ढोई जा रही है जिसको ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार सुबह 9:00 से जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद युवक के द्वारा धड़ल्ले से मां नर्मदा मे आस्था और शांति के प्रतीक नगरी में अवैध शराब के खेप पहुंचाई जा रही है ।