बक्सर: आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जताई संवेदना
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रसिद्ध समाजसेवी और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व आचार्य किशोर कुणाल का रविवार को सुबह मे असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।आचार्य किशोर कुणाल का जीवन सच्ची सेवा, समर्पण और सद्भाव का प्रतीक था। उन्होने समाज, धर्म और मानव सेवा के क्षेत्र मे अमूल्य योगदान दिया।