बक्सर: बेलाउर गांव में गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
Buxar, Buxar | Dec 29, 2024 सदर प्रखंड के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव मे शनिवार की रात समय में हुए गाेलीबारी मामले में दोनो पक्षो ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दूसरे पक्ष द्वारा लगभग 5 बजे संध्या समय में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दाेनाे पक्षाे ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.