मेरठ: जानी क्षेत्र में अवैध स्विमिंग पूल में युवक की मौत,मौत की लाइव तस्वीरें CCTV में हुई कैद
Meerut, Meerut | Jun 21, 2024 थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल में 17 वर्षीय समीर की अचानक मौत हो गई।सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई,मृतक जब स्विमिंग पूल से नहा कर निकलता है तो इस दौरान वो बेहोश होकर वहीं गिर जाता है। घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक स्विमिंग पूल बंद कर मौके से फरार हो गया है।