मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र की एपेक्स कॉलोनी में खाली प्लॉट में मिला एक युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Meerut, Meerut | Jun 21, 2024 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एपेक्स कॉलोनी निवासी युवक पंकज की लाश मिली है। कॉलोनी में ही फ्लैट के पास पंकज की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाश को देखकर लग रहा है कि युवक को किसी ने पीट पीटकर मार डाला है। मृतक पंकज नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।