मेरठ: किठौर क्षेत्र में हमले में पुलिस ने दर्ज किया दुर्घटना का मुकदमा, व्हील चेयर पर गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित
Meerut, Meerut | Jun 21, 2024 किठौर पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों से मिली-भगत का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को घायल पीड़ित व्हीलचेयर पर एसएसपी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंचा। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।खलीक ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।