मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने का मामला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर SSP ऑफिस पर किया हंगामा
Meerut, Meerut | Jun 21, 2024 शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने बताया की लगभग 20 दिन पहले उनके बेटे को किसी ने फोन करके घर से बुलाया था और उसके 24 घंटे बाद उसका शव टीपी नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। परिजनों का आरोप है कि उसके कुछ दोस्तों ने उसकी हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था।परिजनों ने बताया थाना पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।