सुनेल: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सुनेल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
91 वर्षीय वृद्ध मतदाता का किया सम्मान
Sunel, Jhalawar | Jan 25, 2025 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर 1 बजे मेला मैदान में स्थित बूथ संख्या 143 के निवासी वृद्ध मतदाता 91 वर्ष उम्र के नारायण कुमावत का भाजपा कार्यकर्ताओ ने सम्मान किया।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर साफा बांधकर व श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाई गई।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनसे आशीर्वाद लिया।