सुनेल: सुनेल में धाकड़ समाज की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
Sunel, Jhalawar | Jan 23, 2025 सुनेल कस्बे के श्री धरणीधर मंदिर धर्मशाला में गुरुवार शाम 5 बजे धाकड़ समाज की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें समाज की विभिन्न इकाइयों की नवीन कार्यकारिणी तथा सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। धाकड़ समाज के द्वारा झालरापाटन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के पद पर भाजपा के द्वारा पहली बार धाकड़ समाज की महिला संतोष धाकड़ की नियुक्त किए जाने पर समाज ने हर्ष जताया।