सुनेल: सुनेल के रोशनबाड़ी तिराहे पर एक तस्कर को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 118 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Jan 19, 2025 सुनेल के रोशनबाड़ी तिराहे पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 118 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने रविवार शाम करीब 6:00 प्रेसनोट जारी कर बताया जिले में अवैध कार्यो व संगठित अपराध मादक पदार्थ तस्कारो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर बाबुलाल लुहार को गिरफ्तार किया है।