सुनेल: सुनेल में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर में 53 दिव्यांगजनों को दिए गए प्रमाण पत्र
Sunel, Jhalawar | Jan 21, 2025 सुनेल में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुए शिविर में एसडीएम दिनेश कुमार बालोत ने विशेष प्रयास करते हुए 53 दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाए हैं।सुनेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें एसडीएम द्वारा उपखंड क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र बनवाए।