सुनेल: सुनेल के आरबीएम अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण के आरोप में पिकअप चालक को किया गया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Jan 24, 2025 सुनेल के आरबीएम अस्पताल के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।मध्यप्रदेश निवासी पूनम चंद उसके पिकअप वाहन में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिकअप में लगे टेप रिकॉर्डर,स्पीकर व मेमोरी कार्ड को जप्त किया है।