नानपारा: नानपारा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन रहा मुस्तैद
नानपारा (बहराइच), श्रावण मास के पावन अवसर पर बुधवार को नानपारा के रारण टोला मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। शिवभक्तों ने हाथों में कांवड़ लेकर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर निकले