कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में बारिश से 90 गांव 18 घंटे अंधेरे में डूबे, तीन 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रहे बंद
कुलपहाड़ में लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भारी वर्षा के कारण लगभग 90 गांव पिछले 18 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं,जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते जैतपुर,अजनर और धौरा के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए,जिसके कारण इनसे जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था ठप्प।